फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: करोड़ों की पेयजल योजनाएं फेल, नौले धारों से बुझ रही है प्यास

Sat, 26 Apr 2025 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल संकट के कारण ग्रामीणों को हो रही है दिक्कत
विज्ञापन

काफलीगैर(बागेश्वर)। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी का मौसम आते ही पेयजल संकट बढ़ने लगा है। सरकार ने क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए करोड़ों की योजनाएं बनाई हैं जो पूरी तरह फेल हो गई हैं। ग्रामीणों की प्यास अब भी नौले और धारे ही बुझा रहे हैं।
तहसील क्षेत्र के धूराफाट के लिए बनी पंपिंग योजना नदी का जलस्तर घटने से सुचारू नहीं हो पा रही है। जिसके चलते ग्रामीण प्राकृतिक स्रोतों का रुख कर रहे हैं। शुक्रवार को धूराफाट में गांव के लोग जल स्रोतों में कपड़े धोते और पीने का पानी जुटाते हुए देखे गए। लोगों ने कहा कि सरकार ने पेयजल योजना तो बनाई, लेकिन उनके काम आज भी धारे नौले ही आ रहे हैं। जल संस्थान के ईई देवड़ी ने बताया कि नदी के बहाव को टैंक की तरफ डायवर्ट किया गया है। और उपाय किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन


पानी का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई करे जल संस्थान
एसडीएम ने अधिकारियों को दिए पेयजल आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश

गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में पेयजल की समस्या न हो इसके लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। एसडीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की उन्होंने जल संस्थान को पानी का दुरुपयोग रोकने और ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील सभागार में आयोजित बैठक में जल संस्थान, राजस्व, पुलिस और जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने अधिकारियों को गांव और शहर में सभी लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने, जल संस्थान और जल निगम को पानी की आपूर्ति बढ़ाने और जल स्रोतों को संरक्षित करने के लिए कार्य योजना बनाने को कहा। उन्होंने पुलिस और जल संस्थान को बाजार में पानी का दुरुपयोग करने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार निशा रानी, नायब तहसीलदार प्राची बहुगुणा, एडीओ पंचायत कैलाश गिरी, एसओ बैजनाथ प्रताप नगरकोटी, जल निगम जेई अंजली नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें