फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिला अस्पताल चोरी मामले में तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग

Thu, 24 Apr 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में स्थित ऑक्सीजन प्लांट में हुई चोरी का तीसरे दिन भी पुलिस के साथ खाली हैं। चोरी का खुलासा नहीं होने के बाद लोग पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं करती है इसलिए चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने रात के समय नियमित गश्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के बीच में बसे जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट से सोमवार रात चोर वहां लगे कॉपर के पाइपों को काट ले गए। अस्पताल प्रशासन को जब मंगलवार को इस बात का पता चला तो उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। सीओ अजय लाल साह के नेतृत्व में पुलिस महकमा मामले की जांच करने में लग गया। तीन बाद भी मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। नगर क्षेत्र के बीच में बने जिला अस्पताल में चोरी होना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एएम शर्मा ने बताया कि ट्रामा सेंटर में सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक फिजियोथेरेपी और माइक्रोपैथोलॉजी डीपीएचएल लैब संचालित होती है। इस दौरान कर्मचारियों और मरीजों का आवागमन जारी रहता है। अस्पताल के वार्ड में बेड भर जाने पर वहां अतिरिक्त वार्ड बनाया जाता है। इस दौरान 24 घंटे कर्मचारी मौजूद रहते हैं। कोविड काल के बाद यह प्रक्रिया इसी प्रकार से चलती है। तब से अब तक किसी प्रकार की घटनाएं नहीं हुई।
10 पीआरडी जवानों की गई थी मांग

बागेश्वर। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. शर्मा ने बताया कि अस्पताल प्रशासन लंबे समय से सुरक्षा की मांग के लिए एसपी और डीएम को ज्ञापन देकर जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए पीआरडी की तैनाती करने की मांग की लेकिन अभी तक जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती नहीं की गई है। सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से अस्पताल प्रशासन को कई बार अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


चोरी के मामले में जांच की जा रही है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। जिला अस्पताल की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम रात में लगातार गश्त कर रही है।अजय लाल साह, सीओ बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें