फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई में बढ़ाओ स्टाफ

Sat, 23 Jul 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
एसबीआई में बढ़ाओ स्टाफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। एसबीआई की स्थानीय शाखा में लिपिक और कैशियर के पद लंबे से खाली हैं। एटीएम भी अधिकतर खराब रहता है। जिससे खाताधारकों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। व्यापार पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। गुस्साए व्यापारियों ने शुक्रवार को नारेबाजी के साथ बैंक में तालाबंदी कर दी।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। बैंक प्रबंधक डीएस गुंज्याल ने व्यापारियों की कुमाऊं क्षेत्र के उप महाप्रबंधक देवेंद्र उनियाल से फोन पर बात कराई। एजीएम से मिले आश्वासन पर व्यापारियों ने तालाबंदी समाप्त कर दी।

शुक्रवार सुबह व्यापारी बैंक की स्थानीय शाखा में जमा हुए और बैंक में तालाबंदी कर दी। वक्ताओं ने कहा कि बैंक में लंबे समय से लिपिक और कैशियर नहीं है। बैंक में पांच हजार से भी अधिक खाता धारक हैं। सरकारी और गैर सरकारी विभागों का काम अलग से हैैं। दूर दराज से आने वाले वृद्ध पेंशनरों का बैंक में काम नहीं बन पाता।
विज्ञापन


लेनदेन का प्रभावित होने से स्थानीय व्यापार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। समस्याओं के शीघ्र समाधान की कई बार मांग कर दी गई है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। तालाबंदी करने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा सिंह कपकोटी, सचिव कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, मोहन चंद्र उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें