निकाय चुनाव की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाताओं की संख्या फाइनल हो गई है। नगरपालिका में इस बार पिछले चुनाव की अपेक्षा 1,359 अधिक मतदाता बढ़े हैं। 10 वार्ड में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है जबकि एक वार्ड में मतदाताओं की संख्या में मामूली कमी हुई है।
पिछली बार के निकाय चुनाव से पूर्व नगरपालिका का विस्तार करते हुए वार्ड की संख्या सात से 11 की गई थी। पिछली बार के नगरपालिका चुनाव में 8,183 महिला, 8,252 पुरुष समेत कुल 16,435 मतदाता पंजीकृत थे। इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़कर 17,794 हो गई है। इस साल के चुनाव में 8,822 महिला और 8,972 पुरुष मतदाता मतदान करेंगे।
नगरपालिका के ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि पिछली बार की तरह इस बार भी नगर में महिला मतदाताओं के सापेक्ष पुरुष मतदाताओं की संख्या अधिक है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार सैम मंदिर वार्ड में 19 मतदाता घटे हैं। बाकी वार्ड में मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है।
वर्ष 2018 में वार्डवार मतदाता
वार्ड महिला मतदाता पुरुष मतदाता कुल मतदाता
बिलौना 852 898 1750
नारायणदेव 590 621 1211
ज्वालादेवी 570 573 1143
सैम मंदिर 496 485 981
बागनाथ 744 776 1520
ठाकुरद्वारा 782 782 1564
कठायतबाड़ा 553 574 1127
मंडलसेरा उत्तर 693 942 1335
मंडलसेरा दक्षिण 1346 1333 2679
मां चंडिका 726 728 1454
वेणीमाधव 831 840 1671
कुल 8183 8252 16435
वार्ड महिला मतदाता पुरुष मतदाता कुल मतदाता
बिलौना 958 954 1912
नारायणदेव 656 743 1399
ज्वालादेवी 617 631 1248
सैम मंदिर 483 479 962
बागनाथ 765 815 1580
ठाकुरद्वारा 837 866 1580
कठायतबाड़ा 585 616 1201
मंडलसेरा उत्तर 809 750 1559
मंडलसेरा दक्षिण 1364 1391 2755
मां चंडिका 790 813 1603
वेणीमाधव 958 914 1872
कुल 8822 8972 17794
निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का कार्य पूरा होने के बाद मतदाता सूची तैयार कर ली गई है। नगरपालिका क्षेत्र में पिछली बार से मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। एक वार्ड में कुछ मतदाताओं के इधर-उधर जाने से मतदाताओं की संख्या कुछ कम हुई है।