फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब करें मतदान, लोकतंत्र का बढाएं मान

विज्ञापन
बागेश्वर के नैल बिलाड़ी में मतदान करने का संकल्प लेती ग्रामीण महिलाएं। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान कराने को लेकर स्वीप की टीम ने जिले के तीनों ब्लॉकों जागरूकता अभियान चलाया। अलग-अलग टीमों ने न्यूनतम मतदान वाले गांवों में जाकर ग्रामीणों को मतदान के महत्व की जानकारी दी। आगामी 14
विज्ञापन

कपकोट के दूूरस्थ गांव गोगिना, रातिरकेटी और लीती में दयाल चंद्र जोशी, राम चंद्र जोशी, दीवान ऐठानी की टीम ने जागरूकता कार्यक्रम किए। स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी आलोक पांडेय, कैलाश प्रकाश चंदोला, उमेश जोशी, हरीश फर्स्वाण की टीम ने गरुड़ के मैगड़ीस्टेट और सिमकूना गांव में गोष्ठी कर मतदाताओं को प्रेरित किया। वहीं, सहायक नोडल अधिकारी हरीश दफौटी, विजय गोस्वामी और मोहन धामी की टीम ने दुग नाकुरी के सुंदिल और जुनायल गांव में आयोजित उपनयन संस्कार में एकत्र ग्रामीणों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए अनिवार्य रूप से वोट डालने को कहा। स्वीप की कला समन्वयक राजेश्वरी कार्की की टीम ने कांडा क्षेत्र के नैल बिलाड़ी गांव में जाकर महिलाओं को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें