फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar Weather: भारी बारिश के बाद तबाही का मंजर, पानी और कीचड़ से घिरे घर...उफान पर नाला; दहशत में लोग

Fri, 10 May 2024 12:58 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

उत्तराखंड के बागेश्वर में देर रात हुई बारिश से कपकोट में जबरदस्त तबाही देखने को मिली है। बारिश से जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में कुंती नाला उफान पर आ गया। नाला उफान में आने से रातभर लोग दहशत में रहे। 
विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर में बुधवार की रात तक हुई बारिश से नगर के साथ ही कपकोट में जबरदस्त तबाही देखने को मिली है। बारिश से जिला मुख्यालय के मंडलसेरा में कुंती नाला उफान पर आ गया। नाला उफान में आने से रातभर लोग दहशत में रहे। मंडलसेरा के साथ ही कई स्थानों पर जलभराव हो गया। मंडलसेरा में कई घरों में पानी और मलबा घुस गया। जिससे लोग परेशान है।

विज्ञापन

 
ये पढ़ें- TOP News: उत्तराखंड में एक ओर मची तबाही...तो दूसरी तरफ गरमाया हाईकोर्ट का मामला, पढ़ें कुमाऊं की 5 बड़ी खबरें

विज्ञापन

rain - फोटो : अमर उजाला

कपकोट में सड़क पर खड़ी बीआरओ की पोकलेन बहकर गधेरे में जा गिरी। जिला अस्पताल में वार्ड में पानी भर गया, मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। देर रात को बागेश्वर, कपकोट समेत कई स्थानों पर बिजली गुल रही। बिजली ना होने से कपकोट सीएचसी में एक्स-रे भी नहीं हो पा रहे हैं। ठाकुरद्वारा में नाले के उफान पर आने से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। सड़कों पर आया मलबा आ गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें