फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार मैदान में

Tue, 12 Mar 2024 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला बार एसोसिएशन के 16 मार्च होने वाले चुनाव में अध्यक्ष और सह सचिव पद पर सीधा मुकाबला होने के आसार हैं। अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन कराने की अंतिम तिथि थी। अध्यक्ष पद के लिए गोविंद सिंह भंडारी ने नामांकन कराया जबकि एक अन्य उम्मीदवार चंदन सिंह ऐठानी ने नामांकन नहीं किया। इससे पूर्व सोमवार को सीएस मिश्रा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया था। सह सचिव पद के लिए पंकज सिंह धपोला और अनिल भाकुनी ने नामांकन कराया है। उपाध्यक्ष पर पर आनंद सिंह गढि़या, सचिव पद पर दिग्विजय सिंह जनौटी, कोषाध्यक्ष पद के लिए गोविंद प्रताप सिंह, पुस्तकालय अध्यक्ष के लिए हेम चंद्र सिंह राणा और कार्यकारिणी सदस्य के लिए बसंत बल्लभ पाठक ने नामांकन कराया है। मुख्य चुनाव अधिकारी धन सिंह ठठोला ने बताया कि बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें