कपकोट (बागेश्वर)। बिचला दानपुर के लीती गांव में पर्यटन मेला कराया गया। मेले में क्षेत्रीय कलाकारों ने गीत, संगीत और नृत्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बाहरी व्यापारियों की दुकानों से क्षेत्रवासियों ने जमकर खरीदारी भी की। लोकगायक बबलू और शिवानी के गीतों पर दर्शक जमकर थिरके।
कठैयाताल मैदान में आयोजित पर्यटन मेले का शुभारंभ जिपं सदस्य हरीश ऐठानी और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने संयुक्त रूप से किया। मेले में लोक गायक बबलू कपकोटी, दीवान मेहता, शिवानी आर्या, प्रिया आर्या ने खूब गीत गाए। वहीं, हिमानी कोरंगा, अंजलि खेतवाल की टीम ने नृत्य की प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। निर्देशक मीरा आर्या, दानपुर म्यूजिक के बांसुरी वादक जगदीश नारायण, संजू थापा और लक्ष्मण भट्ट ने भी अपने कार्यक्रम पेश किए। वहां पर आयोजक भूपेंद्र कोरंगा, पूर्व प्रधान रातिरकेटी विजय मेहता, एनएसयूआई के कमलेश गढ़िया, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष खुशाल कोरंगा, दीवान सिंह आदि थे।
होम स्टे संचालक हुए सम्मानित
बागेश्वर। क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने में विशेष योगदान के लिए मां नंदा होमस्टे के संचालक लक्ष्मण कोरंगा को पहला, हर्षिता होम स्टे के संचालक गजेंद्र कोरंगा को दूसरा और कोरंगा होम स्टे के संचालक श्याम सिंह को तीसरा स्थान मिला। पांच अन्य को भी पुरस्कृत किया गया। संवाद
गोगिना महोत्सव का रंगारंग समापन
कपकोट। बिचला दानपुर के गोगिना में आयोजित गोगिना महोत्सव का रंगारंग समापन हो गया है। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी थे। वहां पर भूपेंद्र कोरंगा, ललित कपकोटी, बलवंत कोरंगा, हिमानी कोरंगा आदि थे।