काफलीगैर (बागेश्वर)। कठपुड़ियाछीना को अलग विकासखंड बनाने की मांग के लिए क्षेत्रवासियों ने एक बार फिर आंदोलन का मन बना लिया है। जन संघर्ष समिति की बैठक आगामी जून में सांकेतिक धरने से आंदोलन की शुरूआत करने का निर्णय लिया गया।
शुक्रवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। समिति के सदस्यों ने आंदोलन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। अध्यक्ष रावत ने कहा कि 1971 से कठपुड़ियाछीना को ब्लाॅक बनाने की मांग उठ रही है। 1996-97 में 53 दिन का क्रमिक अनशन भी क्षेत्रवासियों ने किया था। 2017 से समिति लगातार संघर्ष कर रही है। बावजूद इसके अब तक मांग जस की तस है। वक्ताओं ने कहा कि अगर शासन-प्रशासन ने 24 मई तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो तीन जून से आंदोलन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर देवीदत्त मिश्रा, एनके मिश्रा, बलवंत सिंह रावत, ललित नगरकोटी, खीम सिंह नेगी, मनोज पंत आदि मौजूद रहे। संवाद