फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल हैं, टावर हैं, सिग्नल नहीं और स्कूल हैं, बच्चे हैं पर शिक्षक नहीं

Fri, 27 Oct 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
समीक्ष्‍ाा बैठक लेते राज्‍यसभ्‍ाा सदस्‍य प्रदीप टम्‍टा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मोबाइल हैं, टावर हैं पर सिग्नल नहीं, स्कूल, हैं बच्चे हैं पर शिक्षक नहीं यह किसी और गांव की नहीं सांसद आदर्श गांव बाछम की कहानी है। इसकी हकीकत सांसद को शुक्रवार को पता चली जब उन्होंने यहां के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस पर राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देने के अलावा पूर्व में प्रस्तावित कार्यों को समय पर पूरा करने और ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने को कहा।
विज्ञापन


शुक्रवार को आदर्श गांव बाछम पहुंचे राज्य सभा सांसद ने राजकीय जूनियर हाइस्कूल बाछम में आयोजित समारोह में ग्राम्य विकास विभाग, बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उरेडा, विद्युत, संचार, शिक्षा विभाग, उद्यान, कृषि, जल संस्थान सहित विभिन्न विभागों की समीक्षा की। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है।

मोबाइल टावर से सिग्नल नहीं आते हैं। इसके चलते उन्हें आपात स्थिति में सूचना देने के लिए कपकोट जाना पड़ता है। इस पर सांसद ने दूर संचार विभाग के अधिकारी को तत्काल प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा। शिक्षकों की कमी पर सांसद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जूनियर हाइस्कूल में मानकों के अनुसार शिक्षक तैनात करने को कहा।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई को बाछम मोटर मार्ग में 2018 तक डामरीकरण करने के निर्देश दिए। बाल विकास विभाग को उन्होंने शीघ्र आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बिजली की समस्या पर उन्होंने सचिव डॉ. आर राघव लांगर से फोन पर वार्ता की। उरेडा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गांव में 43 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं।

उद्यान विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने उद्यान अधिकारी को ग्रामीणों को सेब उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। कृषि, पशुपालन आदि विभागों की समीक्षा भी की गई। ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

ग्राम प्रधान आनंद राम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, सांसद प्रतिनिधि उमेश जोशी, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव गोकुल सिंह देव, दीपक गड़िया, चामू सिंह देवली, जिला पंचायत सदस्य भागीरथी देवी, महेश कपकोटी, खिलाप सिंह दानू, जमन सिंह बघरी, रमेश गड़िया, महेश गड़िया, भगवत सिंह, दरबान सिंह, प्रकाश सिंह, एडीएम राहुल गोयल, सीएमओ डा.शैलजा भट्ट, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम कपकोट रवींद्र सिंह बिष्ट सहित क्षेत्र के तमाम पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें