फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिरौली थाना क्षेत्र में दो दुकानों में सेंधमारी, नकदी के साथ ही सामान चोरी

विज्ञापन
बागेश्वर के झिरौली थाना क्षेत्र के जनौटी पालड़ी में खुला पड़ा कैश बॉक्स और बिखरा सामान। विज्ञप्? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के झिरौली थाना क्षेत्र में दो दुकानों में चोरी की वारदात सामने आई है। दुकानों सेे हजारों की नकदी और सामान चोरी होने की बात सामने आ रही है। पुलिस का दावा है कि चोरी नहीं हुई है, कोशिश जरूर की गई है। यह भी कहना है कि दुकानदारों ने तहरीर देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को अज्ञात चोरों ने मंगलवार रात कुंदन सिंह निवासी ग्राम जनौटी पालड़ी के जनौटी पालड़ी में स्थित किराना स्टोर से चोरों कर ली। सुबह जब कुंदन सिंह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के खिड़की की जाली कटी थी। हजारों की नकदी और सामान गायब था।
महेंद्र सिंह निवासी कराला पालडी की गांव में स्थित किराने की दुकान से कुछ नकदी और सामान चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी की घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 में दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सुरभि राणा ने बताया 112 नंबर पर जनौटी पालड़ी में चोरी होने की सूचना आई थी। मौके पर पहुंचे तो दुकान की खिड़की की जाली काटी गई थी लेकिन दुकानों से चोरी नहीं हुई है। दुकानदारों ने तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें