फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एक सप्ताह बाद हैंडपंप ठीक करने पहुंची टीम

Wed, 11 Jun 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
गरुड़ के भकुनखोला में हैंडपंप की मरम्मत के लिए रखी सामग्री। संवाद
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। नगर पंचायत क्षेत्र के भकुनखोला वार्ड में कई वर्षों से लोगों का प्यास बुझा रहा हैंडपंप विगत एक सप्ताह पहले खराब हो गया था। एक सप्ताह बाद अल्मोड़ा से पहुंची टीम ने हैंडपंप की मरम्मत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते एक सप्ताह पहले हैंडपंप के खराब होने से लोगों को पेयजल जुटाने के लिए लिए घरों से दूर प्राकृतिक स्रोतों का सहारा लेना पड़ रहा था। लोगों ने जल संस्थान से हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की थी। बुधवार को अल्मोड़ा से पहुंचे तकनीशियनों की टीम ने हैंडपंप की जांच कर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। जल संस्थान के जेई नीरज ने बताया कि पाइप में छेद होने के कारण खराबी आ गई है। जल्द आपूर्ति सुचारू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें