फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जल्द सुधरेंगी कपकोट की चार सड़कें

Wed, 11 Jun 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में दूरस्थ गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। लंबे समय से बदहाल सड़कों के सुधारीकरण का कार्य भी चल रहा है। शासन से फिर चार सड़कों के सुधारीकरण की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

विधायक सुरेश गढि़या ने बताया कि शासन से वन टाइम मेंटनेंस योजना के तहत चार सड़कों की मरम्मत के लिए 8,75,87,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृत राशि के सापेक्ष 2,18,18,000 रुपये से 14.90 किमी लंबी रिखाड़ी-वाछम सड़क में सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा। बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग के किमी 18 से लीली तक 11.14 किमी में 1,65,29,000 रुपये से सुधारीकरण होगा। 15.80 किमी लंबी भानी-हरसिंग्याबगड़-शामा-नौकोड़ी सड़क पर 2,32,64,000 और 17.80 किमी हरसीला-पुड़कूनी सड़क पर 2,59,76,000 रुपये से सुधारीकरण का कार्य होगा।
उन्होंने बताया कि सड़कों पर निकास नाली, डामरीकरण, कलमठ, क्रैश बैरियर आदि कार्य कराए जाएंगे। सड़कों में सुधार होने से लोगों को यात्रा के दौरान हो रही परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं से निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता और मानकों का विशेष ध्यान रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें