फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू

विज्ञापन
कपकोट में नव नियुक्त कांग्रेस पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। यहां चुनाव के लिए कांग्रेस भी अपना कुनबा मजबूत करने में जुट गई है। कपकोट में हुई ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक ब्लॉक अध्यक्ष दीपक सिंह गढ़िया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की विचारधारा और सरकार की विफलता को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महंगाई चरम पर है। बैठक कई युवाओं ने कांग्रेस का दामन थामा। ब्लॉक अध्यक्ष गढ़िया ने समाजसेवी भूपेंद्र कोरंगा, पूर्व सूबेदार नंदन सिंह, प्रवीण कोरंगा, ललित कुमार, कैप्टन लोकपाल सिंह दानू, अर्जुन सिंह सहित 15 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बैठक में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें