बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा बागेश्वर में संस्कृति मंत्रालय की ओर से भारतीय संस्कृति के संवर्द्धन एवं उत्थान के लिए भारतीय नैतिक मूल्यों की स्थापना विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
मुख्य वक्ता डॉ. दीपा गोबाड़ी, विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भगवान, अमित, डॉ. शरद भट्ट ने नैतिक मूल्यों के अर्थ, महत्व, जीवन में नैतिकता का व्यावहारिक पक्ष बताया। बच्चों ने नैतिक कार्यक्रमों से संबंधित अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत ने विद्यालय स्तर पर नैतिकता के प्रायोगिक पक्ष पर चर्चा की। बच्चों ने कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल मुख्य अतिथि थीं। बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास की अध्यक्षता में बलवंत टाकुली, प्रमोद चौधरी, दलीप सिंह खेतवाल, धीरेंद्र परिहार, विशाल नेगी ने संचालन किया। कार्यक्रम में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी सहित अन्य स्कूूलों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यशाला में कैलाश चंद्र जोशी, चंदन, प्रकाश, धीरेंद्र, दयाशंकर नगरकोटी, कृष्ण खेतवाल, नवीन परिहार, हरीश कोरंगा जी, मनमोहन जोशी आदि थे।