फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौसानी की ईको पार्क योजना

Sun, 15 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कौसानी (बागेश्वर)।
विज्ञापन
कौसानी का इको पार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। जिले के प्रवेश द्वार पर स्थित कौसानी की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्विट्जरलैंड से तुलना की थी। प्रकृति ने यहां अपना खजाना दिल खोलकर लुटाया है, लेकिन शासन-प्रशासन के इस क्षेत्र के पर्यटन को बेहतर बनाने के प्रयास नाकाफी हैं। वन विभाग की ओर से ईको पर्यटक योजना के तहत 2010 में ईको पार्क बनाने की कवायद शुरू हुई थी, लेकिन बजट की कमी के कारण अब यह योजना अधर में है। वन विभाग ने तब पार्क को संवारने के लिए शासन को 42 लाख रुपये का इस्टीमेट को भेजा था जिसमें से सिर्फ 10 लाख रुपये ही मिले। बजट नहीं मिलने के कारण पार्क के प्रस्तावित कार्य ठप हैं। पार्क के नहीं संवरने से देश-विदेश से आने वाले सैलानियों में मायूसी है। 
विज्ञापन


2010 में अनासक्ति आश्रम के पास देवदार और चीड़ के मिश्रित आरक्षित वन क्षेत्र में 42 लाख रुपये की लागत से ईको पर्यटक पार्क का निर्माण प्रस्तावित था। इसके निर्माण के लिए  शासन ने पहली किश्त के रूप में 10 लाख रुपये मंजूर मंजूर किए। विभाग ने पार्क के लिए टिकट घर, हट्स, शौचालयों का निर्माण किया है। प्रस्ताव के अनुसार के पार्क में दूरबीन, फूलों की क्यारी, पीने के पानी की योजना, चहारदीवारी निर्माण होना था, लेकिन बजट नहीं मिलने के प्रस्तावित कार्य ठप पड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें