फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बरेली से बागेश्वर जा रही बस काठगोदाम से आगे नहीं चढ़ी

Wed, 17 Jan 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के रोडवेज डिपो में खड़ी खराब बसें। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। सवा साल पहले अस्तित्व में आए बागेश्वर के रोडवेज डिपो के हाल खराब हैं। बागेश्वर रोडवेज स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को बरेली से बागेश्वर और दिल्ली से मुनस्यारी आ रही बस काठगोदाम में खराब हो गई। आए दिन बस खराब होने से निगम की साख पर सवाल और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डिपो के 15 बसों के बेड़े में से वर्तमान में आठ बस खराब पड़ी हैं। बुधवार को डिपो की चार बस सेवाओं का संचालन नहीं हुआ।
विज्ञापन




डिपो की तीन खराब बस काठगोदाम में खड़ी हैं। 5 खराब बस बागेश्वर डिपो के वर्कशॉप में खड़ी हैं। बुधवार को सात बस सेवाओं में से केवल तीन बस सेवा बागेश्वर-बरेली, धरमधर-दिल्ली और अठपैंसिया-दिल्ली बस सेवा का संचालन हुआ। शेष चार बस सेवा दिल्ली-मुनस्यारी, मुनस्यारी-दिल्ली, बागेश्वर-अठपैंसिया और बागेश्वर-धरमघर सेवा का संचालन नहीं हुआ।




बस खराब होने से बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को लगातार रिपोर्ट भेजी जा रही है।

धीरज वर्मा स्टेशन अधीक्षक बागेश्वर रोडवेज स्टेशन

प्रशिक्षण में गए चालक, अल्मोड़ा से नहीं चलीं पांच बस

अल्मोड़ा। चालकों की कमी से जूझ रहे परिवहन निगम की परेशानी और बढ़ गई है। चालकों के प्रशिक्षण में जाने से पांच बस के पहिए थम गए हैं। रोडवेज बस चालकों का देहरादून में प्रशिक्षण चर रहा है। अल्मोड़ा डिपो से भी हर दूसरे दिन दो-दो चालकों को प्रशिक्षण में भेजा जा रहा है। चालकों की कमी से अल्मोड़ा- टनकपुर, बेतलाघाट-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली, सायंकालीन देहरादून, दिल्ली सेवा का संचालन ठप है। एआरएम राजेंद्र कुमार आर्या ने कहा कि चालकों को प्रशिक्षण के लिए देहरादून बुलाया गया है। ऐसे में बस का संचालन रोकना पड़ा। उनके लौटने पर सेवा संचालित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें