फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नई बस्ती आर्य समाज भवन के पीछे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Wed, 14 May 2025 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जीजीआईसी नुमाईशखेत से नई बस्ती को जाने वाले मार्ग में आर्य समाज भवन के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

बुुधवार को दोपहर के वक्त बकरी लेने गई गोविंदी देवी को आर्य समाज भवन के पीछे एक व्यक्ति लेटा हुआ दिखाई दिया। जब वह उसके नजदीक गई तो उसके पास से बद्बू आ रही थी। महिला ने स्थानीय लोगों को जानकारी दी उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम एसएआई खष्टी बिष्ट के नेतृत्व मौके पर पहुंची। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ की। एसआई ने बताया कि शव करीब 50 वर्ष आयु के पुरूष का लग रहा है। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। इसलिए शिनाख्त करने में दिक्कत हो रही है उन्होंने बताया कि शिनाख्त के लिए शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा। मृतक व्यक्ति के घुटने मुड़े हुए है प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि वह शौच के लिए बैठा और उसके बाद उठ नहीं पाया। मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें