फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नई बस्ती के पास मिले शव की शिनाख्त, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 15 May 2025 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जीजीआईसी नुमाईशखेत से नई बस्ती को जाने वाले मार्ग पर आर्य समाज भवन के पीछे मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को बकरी लेने गई गोविंदी देवी को आर्य समाज भवन के पास एक व्यक्ति का शव दिखा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी भेज दिया। बृहस्पतिवार को शव की शिनाख्त बिलोना निवासी सुरजन सिंह दफौटी पुत्र मोहन सिंह दफौटी के रूप में हुई। मृतक के भाई महेंद्र सिंह दफौटी ने भाई की हत्या होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि वह चार पांच दिनों से लापता चल रहे थे।
वह अक्सर ऐसे ही घर से बाहर रहते थे। हमेशा दो-चार दिनों में लौटकर वापस आ जाते थे। उन्होंने कहा कि जैसी अवस्था में शव मिला है उससे लग रहा है कि हत्या हुई है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। सीओ अजय साह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें