फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: टैक्सी मालिक और बेटे ने चालक को पीटा, केस दर्ज

Fri, 19 Jan 2024 09:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। झिरौली पुलिस थाना क्षेत्र के तहत टैक्सी मालिक और उसके बेटे ने रुपये मांग रहे अपने ही टैक्सी चालक से मारपीट की। घटना में टैक्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस ने टैक्सी मालिक और पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पवन नैनवाल (28) निवासी पगना गांव के ही तारा दत्त की टैक्सी का चालक है। विगत 15 जनवरी को वह अपने मालिक से पैसा मांगने गया। इसी दौरान उसकी टैक्सी मालिक तारा दत्त और उसके पुत्र विजय से कहासुनी हो गई। मामला बढ़ गया और दोनों ने चालक को पीट दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर अल्मोड़ा रेफर किया। अल्मोड़ा से उसे हल्द्वानी, फिर दिल्ली रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि घायल चालक के मामा कृष्णानंद ने शुक्रवार को प्राथमिकी दी। जिसके आधार पर आरोपी पिता और पुत्र के खिलाफ धारा 323, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। घायल की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें