फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर के लिए आठ पुल मंजूर

Fri, 19 Jan 2024 09:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आठ मोटर पुल के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिली है। इन पुलों की मांग लोग लंबे समय से कर रहे थे। स्वीकृत पुल में 2013 की आपदा में रामंगगा नदी के तेज बहाव में बहे भकुना से नाचनी को जोड़ने वाले पुल का निर्माण भी शामिल है। विधायक पार्वती दास और सुरेश गढि़या ने बताया कि जल्द ही पुलों के निर्माण की प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

रामगंगा नदी में बना पुल बागेश्वर और पिथौरागढ़ को आपस में जोड़ता था। दस साल पहले आपदा के बाद से ही लोग पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। कपकोट विधानसभा क्षेत्र से अन्य स्वीकृत पुलों में कांडा-रिखाड़ी मोटर मार्ग, देवतोली इंका-सिमायल गांव मोटर मार्ग, कपूरी-टकनार मोटर मार्ग, घिरौली-द्वारसों मोटर मार्ग और घिरौलीगांव-कपकोट मोटर मार्ग के लिए बनने वाले पुल शामिल हैं। बागेश्वर विधानसभा में भौंरापुल-जिनखोला मोटर मार्ग और घांघली नदी में बनने वाला मोटर पुलों को स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें