विजेता टीम को पुरस्कृत करते विधायक चंदनराम दास और विधायक बलवंत भौर्याल।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला कबड्डी एसोसिएशन की ओर से नुमाइशखेत मैदान में जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। रविवार शाम इसका फाइनल मुकाबला खेला गया। मुख्य अतिथि विधायक चंदन रामदास और कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने फाइनल मुकाबले का शुभारंभ किया।
इसमें स्टेडियम ए ने बागेश्वर बुल्स को 39-20 से हराया। गणेश धपोला, संजय खेतवाल रेफरी, विजय परिहार, प्रशांत पांडे, गौरव उपाध्याय उद्घोषक थे। दोनों विधायकों ने दोनों टीमों को पुरस्कृत किया। कहा कि प्रस्तावित स्टेडियम खोली गांव में ही बनेगा। इसके लिए लगी आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है।