फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजीत, सुहानी और पवन रहे क्रास कंट्री दौड़ के विजेता

विज्ञापन
बागेश्वर में क्रासकंट्री दौड़ के विजेता को पुरस्कृत करते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग ने अंडर-16 बालक, बालिका और ओपन बालक वर्ग में क्रॉस कंट्री आयोजित की। भागीरथी बाईपास से शुरू हुई दौड़ के अंडर-16 बालक वर्ग में रणजीत टंगड़िया, भगवत टंगड़िया, पवन कुमार, सूरज सिंह, सुमित कुमार और योगेश कुमार विजेता रहे।
विज्ञापन

अंडर-16 बालिका वर्ग में सुहानी आर्या, निर्मला परिहार, ज्योति कोरंगा, स्नेहा आर्या, मिताली मेलवाल, गीता मेहता और ओपन बालक वर्ग में पवन रावत, मुकेश खेतवाल, राहुल रावल, पवन कुमार, जीवन सिंह, भूपाल सिंह पहले छह स्थानों पर रहे।
कपकोट रोड स्थित ताइक्वांडो हॉल में डीएम विनीत कुमार ने विजेताओं को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच लोगों ने एक-दूसरों को उत्तराखंड स्थापना दिवस की बधाई भी दी।
विज्ञापन

इस पहले विधायक चंदन राम दास ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। वहां पर डीएसओ विनोद सिंह वल्दिया, उपक्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, किरन नेगी, टीएस राणा, संजीव खेतवाल, नीरज पांडेय, गणेश धपोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें