फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि के अनुसार करें कॅरियर का चुनाव: एसपी

विज्ञापन
बागेश्वर पुलिस लाइन में कैरियर काउंसिलिंग में मौजूद एसपी और पुलिस परिवार के बच्चे। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कैरियर काउंसिलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों को हाईस्कूल और इंटर पास करने के बाद कैरियर के अनुरूप विषय के सही चयन को लेकर सुझाव दिए गए। एसपी अमित श्रीवास्तव ने बच्चों से अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार कैरियर का चुनाव करने को कहा। सेमिनार में 40 बच्चों ने भागीदारी की।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित सेमिनार में एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ कॅरियर पर फोकस करना बेहद जरुरी है। पढ़ाई के साथ कैरियर का लक्ष्य निर्धारित होने पर आगे चलकर किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बच्चों से अपनी वास्तविक क्षमता को पहचानने, सकारात्मक सोच रखने को कहा। उन्होंने इंटरनेट के उपयोग में सावधानी बरतने और समय का सदुपयोग करने को कहा। सीओ अंकित कंडारी ने बच्चों से शिक्षा के साथ योग और खेलकूद में भागीदारी करने और स्वास्थ्य वर्धक आहार लेने को कहा। सोहेल अनवार शम्सी ने भी टिप्स दिए। वहां पर प्रतिसार निरीक्षण शिवराज सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें