बागेश्वर। खाद्य सुरक्षा और राजस्व विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान जारी है। बुधवार को विभाग की टीम ने गरुड़ और बैजनाथ के बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान चार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए और पांच दुकानदारों को सफाई और मानकों का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी किया गया। बैजनाथ और गरुड़ में चेकिंग के दौरान 22 किलोग्राम मिठाई को मौके पर ही नष्ट किया गया है।
होली को देखते हुए खाद्य विभाग पूरे जिले में अभियान चला रहा है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. प्रकाश चंद्र फुलारा ने बताया कि बैजनाथ और गरुड़ में चेकिंग के दौरान 22 किलोग्राम मिठाई को मौके पर ही नष्ट किया गया है। संदेह के आधार पर जांच के लिए एकत्र नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक राकेश कुमार, किशोर कांडपाल, जीवन धौनी आदि थे।