फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: शवदाह के समय बागनाथ में नहीं लगता शिव को भोग, दिनभर जलते हैं पार्थिव शरीर; रात को पूरी होती है रस्म

Thu, 22 Aug 2024 12:27 PM IST
हीरा मेहरा शंकर पांडेय, संवाद

सार

बागेश्वर नगर के श्रीबागनाथ मंदिर और सरयू-गोमती तट का श्मशानघाट यहां आने वालों को काशी या बनारस की याद दिलाता है। शायद कम ही लोग जानते होंगे कि जिस दौरान शवदाह होता है, उस समय यहां भोले को भोग नहीं लगता है। 
विज्ञापन
शवदाह के समय बागनाथ में नहीं लगता शिव को भोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

बागेश्वर नगरी को कुमाऊं की काशी कहा जाता है। नगर के श्रीबागनाथ मंदिर और सरयू-गोमती तट का श्मशानघाट यहां आने वालों को काशी या बनारस की याद दिलाता है। शायद कम ही लोग जानते होंगे कि जिस दौरान शवदाह होता है, उस समय यहां भोले को भोग नहीं लगता है। अगर पूरे दिन शव जलते रहे तो फिर रात को मिठाई का भोग लगाकर रस्म अदायगी की जाती है।

बागनाथ मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नंदन सिंह रावल ने बताया कि बागनाथ मंदिर में भगवान शिव को दाल-भात का भोग लगाया जाता है। भोग लगाने का नियत समय सुबह नौ से दस बजे का है। अगर इस दौरान कोई शव जल रहा होता है तो भोग का समय आगे बढ़ा दिया जाता है। शाम चार बजे तक भगवान शिव को दाल-भात का भोग लगता है। अगर सुबह से शाम के चार बजे तक भी श्मशानघाट पर शव जलते रहे तो उस दिन भगवान बागनाथ को दाल-भात का भोग नहीं लग पाता है। ऐसे में रात को आठ से नौ बजे के बीच होने वाली शयन आरती के समय मिठाई से भोग लगाकर रस्म पूरी की जाती है। उन्होंने बताया कि महीने में तीन से चार दिन ऐसे हालात बन जाते हैं, जब भगवान शिव को दाल-भात का भोग नहीं लग पाता है। 

विज्ञापन


ये पढ़ें- तस्वीरों में खौफनाक मंजर: आपदा के खौफ ने उड़ा दी प्रभावितों की नींद, जख्म अब भी हरे; चारों ओर पत्थर मौजूद
विज्ञापन


भोग से पहले होता है श्रृंगार
बागनाथ मंदिर में भोग लगाने से पूर्व पूरी तरह से सफाई की जाती है। फिर शिव-शक्ति का श्रृंगार किया जाता है। श्रृंगार के बाद मुख्य सेवक भोग लगाते हैं। इस दौरान मंदिर में पर्दा रहता है और मंदिर के भीतर प्रवेश वर्जित रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें