फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरचक्र विजेता और शौर्यचक्र विजेता के आंगन की मिट्टी एकत्र की

विज्ञापन
बागेश्वर के कांडा से शहीद के आंगन की माटी लाते सैनिक कल्याण अधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। शहीद सम्मान यात्रा कांडा के ग्राम टिटोली और धपोलासेरा पहुंची। दोनों गांवों से शहीदों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम के लिए एकत्र की।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल रिटायर्ड जीएस बिष्ट के नेतृत्व में शहीद सम्मान यात्रा टिटोली गांव पहुंची।
वर्ष 1947-48 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के शहीद और जिले के प्रथम वीरचक्र विजेता नायब सूबेदार धन सिंह के शहीद के आंगन से पवित्र मिट्टी ली। वीरचक्र विजेता धन सिंह ने द्वितीय विश्व युद्ध भी लड़ा था। उन्हें सरकार ने जंगी के खिताब से नवाजा था।
बताया कि यह मिट्टी हरिद्वार भेजी जाएगी। वहां से इसे देहरादून में बन रहे शहीद सैनिक सैन्यधाम में रखा जाएगा। इसके लिए प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शहीद सम्मान यात्रा धपोलासेरा में शौर्यचक्र विजेता शहीद हवलदार दीवान सिंह के घर पहुंची। परिजनों से शहीद के आंगन की मिट्टी ली। वहां पर दीवान सिंह, चंचल सिंह, माधो सिंह, सुरेश रौतेला, प्रधान उमेश धपोला, राम सिंह धपोला, भगवान सिंह धपोला, राजेंद्र सिंह धपोला, महिराज धपोला आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें