फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नाले में डाला सीवर, लोगों के घरों तक पहुंच गई गंदगी

Wed, 15 May 2024 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगरपालिका के मंडलसेरा में एक व्यक्ति को नाले में सीवर डालना भारी पड़ गया। सीवर की गंदगी नाले के प्राकृतिक स्रोत से लगाए गए पाइपों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच गई। लोगों की शिकायत के बाद नगरपालिका ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए सीवर डालने वाले का चालान काटा और उसे नाले की सफाई करवाने और लोगों के घरों को जा रहे पाइप बदलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मंडलसेरा दक्षिणी वार्ड में रहने वाले भुवन चौबे ने बुधवार को शौचालय के पिट की सफाई करवाई और सीवर समीप से बहने वाले नाले में डाल दी। इसी नाले में एक प्राकृतिक जलस्रोत बना है। जहां से कुछ लोगों ने पानी जुटाने के लिए घरों तक रबर के पाइप बिछाए हैं। उन्हीं पाइप से गंदगी उनके घरों तक पहुंच गई। ईओ हयात सिंह परिहार ने बताया कि सीवर के गंदगी से परेशान लोगों की शिकायत के बाद चौबे के खिलाफ तीन हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई है। लोगों की मांग के अनुसार उसने पाइप बदलने और नाले की सफाई करवाने के लिए समय मांगा है। निर्धारित समय तक लोगों की शिकायत दूर नहीं होगी तो उक्त के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें