फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठपुड़ियाछीना क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निदान

विज्ञापन
बागेश्वर के कठपुड़ियाछीना में बैठक करते जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जन संघर्ष समिति कठपुड़ियाछीना की बैठक में क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाने की मांग उठाई। क्षेत्र की पेयजल, स्वास्थ्य, सड़क आदि समस्याओं का जल्द निदान करने की शासन-प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बावजूद कठपुड़ियाछीना को अलग ब्लॉक बनाने की मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पदाधिकारियों ने ब्लॉक की मांग के लिए फिर से आंदोलन की राह पकड़ने की बात कही। समिति ने कठपुड़ियाछीना में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराने, सौर ऊर्जा से संचालित जल संयंत्र लगाने की मांग की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छानी और बोहाला का उच्चीकरण, लोब, भाटगाड़ में ट्यूबवेल निर्माण, बौड़ी-धूराफाट पेयजल योजना से आपूर्ति सुचारु करवाने, नंदीगांव पंपगृृह का जीर्णोद्धार, कठपुड़ियाछीना में सहकारी समिति खोलने और प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत मोटर मार्ग निर्माण में ध्वस्त हुए पैदल रास्तों की मरम्मत कराने की मांग की। बैठक में महेश चंद्र मिश्रा, कमलाकांत मिश्रा, बलवंत सिंह, एनके मिश्रा, गोविंद सिंह मनकोटी, बालम सिंह नगरकोटी, देेवीदत्त मिश्रा, खीम सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें