बागेश्वर। बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग पर सड़क किनारे अवैध रूप से जमा रेत को तहसील प्रशासन ने कब्जे में ले लिया है। एसडीएम हर गिरि ने छापा मारकर रेत के 170 कट्टे पकड़े। पकड़ी गई रेत की प्रशासन नीलामी करेगा।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि गरुड़-कमेड़ी मार्ग पर सड़क किनारे रखी गई रेत पकड़ी गई। उन्होंने बताया कि आईटीआई के समीप नदी में अक्सर खनन किया जाता है। रेत किसकी है यह पता नहीं लग सका है।