फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Tue, 19 Jul 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
सावन के सोमवार की पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट/ कांडा/दुग नाकुरी। सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के घोष से भोलेनाथ को जलार्पण किया। उन्होंने पंडितों से रुद्री पाठ करवाकर पुण्य अर्जित किया। नगर के सरयू, गोमती के पावन संगम पर स्थित पौराणिक बागनाथ मंदिर में जलार्पण करने वालों का ब्रह्ममुहूर्त से ही तांता लगा रहा।
विज्ञापन


सोमवार को दूर-दूर से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम पर हर-हर महादेव के घोष से डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद उन्होंने ऊं नम: शिवाय के महामंत्र के साथ हाथ में बेलपत्री लेकर भगवान बागनाथ जी को जलार्पण किया। श्रद्धालुओं ने कालभैरवनाथ, बाणेश्वर भगवान समेत अन्य मंदिरों में पूजा की। उन्होंने मंदिर में फल, चावल, मिठाइयां अर्पित की।

मंदिर में पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रधान पुजारी पूरन रावल के नेतृत्व में पुजारियों ने श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा। कपकोट तहसील मुख्यालय के शिवालय, गोलना, रैथल, तप्तकुंड, मजुवा, तप्तकुंड स्थित शिव मंदिर, महारुद्र मंदिर भयूं में जलार्पण करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। दुग नाकुरी तहसील के महोली के शिव मंदिर, कांडा के टोपेश्वर महादेव, धपोलासेरा के शिव मंदिर, अलकन्या नारायणगूंठ के बद्रीनाथ मंदिर में पूजार्थियों की खासी भीड़भाड़ रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें