फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर ने मनाया स्वर्ण जयंती समारोह

विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल बागेश्वर के स्वर्ण जयंती समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। बुुधवार को स्कूल परिवार ने धूमधाम से स्वर्ण जयंती समारोह मनाया। इस दौरान नुमाइशखेत मैदान में दिनभर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, विधायक चंदन राम दास, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने समारोह का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समा बांधा। छात्र-छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत, मीनार, नाटक, जागर, एकल नृत्य, कुमाऊंनी लोकनृत्य और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
स्कूल के विकास कार्यों के लिए विद्यालय प्रबंधक विजय कुमार वर्मा ने 11 लाख, पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने 51 हजार, संरक्षक हरीश बिष्ट ने 35 हजार रुपये दान देने की घोषणा की। वहां कपकोट के ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पूरन शर्मा, हरीश बिष्ट, इंदर सिंह फर्स्वाण, हरी दत्त जोशी, हरीश मेहरा, हरीश तिवारी, आशीष धपोला, सौरभ जोशी, दीपा आर्या, लीलाधर उपाध्याय, सरस्वती बिष्ट, तारा सिंह रावत, धीरेंद्र पाठक, ताराशंकर पाठक, दया गिरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें