फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायणदेव में रोजाना नहीं उठता है कूड़ा

विज्ञापन
बागेश्वर के नारायण देव वार्ड में फैला कूड़ा। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नारायण देव वार्ड शहर के दक्षिणी छोर ताकुला रोड पर स्थित है। इसमें नए परिसीमन से कुछ ग्रामीण हिस्सा भी जुड़ा है। वार्ड में रोजाना कूड़ा नहीं उठ पाता है। लोगों का कहना है कि कूड़ा गाड़ी दूसरे या तीसरे दिन आती है। नारायण देव वार्ड सरयू नदी की ओर स्वच्छ है लेकिन ऊंचाई की ओर जाते ही बड़ेत, त्यूनरा, थापली, पालनीकोट क्षेत्र में समस्याओं का अंबार लगा है। एनएच के मोड़ पर बना गहरा कॉजवे दुर्घटना का सबब बना है। सड़कों पर पानी फैलने से गंदगी बढ़ रही है। गलियों में स्ट्रीट लाइट न जलना भी आम बात है।
विज्ञापन

-
लावारिस जानवरों का आतंक
वार्ड में लावारिस जानवरों ने फसलों को बर्बाद कर दिया है। वह घरों के अंदर से भी खाने का सामान उठा ले जा रहे हैं। पालिका ने हाल में कुछ बंदर पकड़वाए। इसके बावजूद आतंक कम नहीं हो सका है। लोगों ने पालिका प्रशासन से आवारा जानवरों को भी गोशाला में छोड़ने की मांग की है।
--
टंकियों तक नहीं पहुंच पा रहा पानी
वार्ड वासियों ने बताया कि कुछ क्षेत्रों में अमसरकोट योजना से पानी आता है जबकि बड़े क्षेत्र में थापली गधेरे से पानी आता है। यह पेयजल योजना 1984 में बनी थी। इसकी मियाद करीब 20 साल थी। तब वहां कम आबादी थी। उपभोक्ता भी कम थे। अब आबादी, उपभोक्ता बढ़ने के बावजूद पेयजल योजना का डिस्चार्ज कम हो गया है। इस कारण नलों में पानी का प्रेशर बहुत कम हो गया है। वह छतों पर रखी टंकियों तक नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

-
नगर पालिका को क्षेत्र में सफाई, स्ट्रीट लाइट लगाने, सड़क सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। सुबह-शाम कई लोग घूमने जाते हैं। इस दौरान उन्हें कहीं बैठने के लिए प्रतीक्षालय तक नहीं मिल पाता। - नीमा देवी
-
वार्ड में सफाई रोजाना नहीं हो रही है, जिससे गंदगी बढ़ रही है। कई दिनों से जमा कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है। हवा चलने और लावारिस जानवरों की आवाजाही से भी गंदगी बढ़ गई है।- चंदन बिष्ट
-
वार्ड में पेयजल की समस्या है। कफलखेत की ओर कुछ क्षेत्रों में अमसरकोट पेयजल योजना से प्यास बुझती है जबकि दक्षिणी हिस्से में थापली गधेरे की पेयजल योजना से ही काम चलाया जा रहा है।- नरेश पूना
सभासद बोलीं......
वार्ड में कई रास्ते, सुरक्षा दीवार, सीसी मार्ग बनवाए गए हैं। प्राचीन नौले को सुधारा गया है। स्ट्रीट लाइटों को भी खराब होते ही सुधारा जाता है लेकिन कई बार खराबी की सूचना मिलने में देरी हो जाती है। सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल समेत ईओ राजदेव जायसी का सहयोग हमेशा मिलता है। - बबीता पांडे, सभासद, वार्ड नंबर दो नारायण देव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें