फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सम्मान यात्रा के तहत एकत्र की पांच शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी

विज्ञापन
कपकोट से शहीद के आंगन की मिट्टी लाते सैनिक कल्याण अधिकारी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट ब्लॉक में शहीद सम्मान यात्रा शुरू हो गई है। तीन दिसंबर तक शहीदों के घर-आंगन से मिट्टी एकत्र की जाएगी। चार दिसंबर को ब्लॉक सभागार में आयोजित समारोह में शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। यात्रा के पहले दिन सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग ने क्षेत्र के पांच शहीदों के आंगन से मिट्टी एकत्र की।
विज्ञापन

ब्लॉक में यात्रा का शुभारंभ जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी जीएस बिष्ट ने किया। उनके नेतृत्व में कर्मी के डाना तोक के शहीद सिपाही मलक सिंह, तोली के शहीद सिपाही मेहरवान सिंह, मल्ला बघर के सेना मेडल से सम्मानित शहीद हवलदार कुंवर सिंह, कर्मी के शहीद सैनिक जितेंद्र दानू और सरन के शहीद नायक मोहन सिंह के आंगन से पवित्र मिट्टी एकत्र की गई। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने शहीदों के परिवारों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि एक समारोह में सभी शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें