फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल इंजीनियरिंग के जवान का इलाज के दौरान निधन

विज्ञापन
मुकेश सिंह। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बंगाल इंजीनियरिंग के जवान का बीमारी से निधन हो गया है। उनका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था। जवान का सरयू-गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रवाईखाल क्षेत्र के बुड़गड़ गांव निवासी मुुकेश सिंह पुत्र पूरन सिंह बंगाल इंजीनिरिंग की 236 बटालियन में तैनात थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजन उन्हें इलाज के लिए कमांड हॉस्पिटल चंडीगढ़ ले गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके शव को चंडीगढ़ से घर लाया गया। सोमवार को घर से जवान की अंतिम यात्रा निकली। जिला मुख्यालय स्थिति श्मशान घाट में उनके पार्थिव शरीर पर सहायक जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी आरसी तिवारी ने पुष्प चक्र अर्पित किया। कौसानी से आई सिग्नल कोर की टुकड़ी ने जवान को अंतिम सलामी दी। गमगीन माहौल में परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। मृतक जवान अपने पीछे पत्नी किरन परिहार और आठ साल के बेटे को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें