बागेश्वर। जिले में तमाम सड़कों की हालत खराब है। आलम यह है कि सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं और इनमें पानी भरने से ये तालाब की शक्ल ले चुके हैं। सत्ताधारी भाजपा के जिला कार्यालय को जाने वाली सड़क भ्ज्ञी गड्ढों से पटी है।
भागीरथी-मंडलसेरा-आरे बाईपास सड़क पर भाजपा का जिला कार्यालय है। भाजपा के जिला कार्यालय के आसपास की ही सड़क काफी बदहाल है। करीब एक किमी हिस्से में सड़क पर गड्ढों की भरमार है। बदहाल सड़क पर वाहन संचालन में तो दिक्कत आ ही रही है, तलैया बनी सड़क पर पैदल चलने में भी राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास सड़क गड्ढों से पट गई है। सड़क पर निकास नाली न होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। सड़क पर पैदल चलने में भी दिक्कत आ रही है।
किशन सिंह मलड़ा निवासी मंडसलसेरा
मंडलसेरा सड़क की दुर्दशा की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क पर वाहन चलाने में तो दिकक्त आ ही रही है, पैदल चलने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मोहन सिंह आर्या निवासी
भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास की दशा लंबे समय से खराब है। सत्ताधारी पार्टी का दफ्तर इस रोड पर होने के कारण वीआईपी का भी आना-लजाना लगा रहता है लेकिन सड़क की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता।
राजेंद्र सिंह पूर्व सैनिक मंडलसेरा
लोनिवि के अधिकारियों को सड़क की मरम्मत के लिए कहा गया है। जल्द ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
शिव सिंह बिष्ट जिलाध्यक्ष भाजपा बागेश्वर।
भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास में पेचवर्क का कार्य किया जाना है। इसके लिए ठेकेदार से अनुबंध हो गया है। जल्द ही पेचवर्क का काम शुरू कराया जाएगा।
बिजेंद्र सिंह महरा, एई लोनिवि बागेश्वर।