फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क मरम्मत के मलबे से थुणाई-मिहिनियां सड़क में बाधित हुआ यातायात

विज्ञापन
बागेश्वर-गिरेछीना मार्ग पर द्वारिकाछीना पर चल रहे मरम्मत के काम से इस तरह से थुणाई-मिहिनियां सड़? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग पर द्वारिकाछीना के पास पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण सड़क को बार-बार नुकसान हो रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए चल रहे कार्य से नीचे से गुजरने वाली थुणाई-मिहिनियां सड़क पर यातायात बाधित हो गया है। गिरेछीना सड़क से मलबा हटाकर नदी में डाला जा रहा है। जिसके कारण थुणाई-मिहिनियां सड़क मलबे से पट गई है। सड़क बंद होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

द्वारिकाछीना के पास लंबे समय से पहाड़ी दरक रही है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद फिर से मलबा आया और सड़क बदहाल हो गई। जिसकी मरम्मत के लिए लोनिवि ने जेसीबी मशीन लगाई है। हालांकि इस सड़क की मरम्मत के चलते मिहिनियां, काकड़ा, भटोली वालों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क से हटाया जा रहा मलबा नीचे से गुजर रही थुणाई-मिहिनियां में गिर रहा है। लगातार गिरते मलबे से सड़क पट गई है। जिसके कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इधर, मरम्मत के बावजूद द्वारिकाछीना के पास सड़क पर आवागमन में परेशानी हो रही है।
बारिश होने पर पूरी सड़क कीचड़ से पट जाती है। जिसके कारण वाहन फंस रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने सड़क की मरम्मत करने और थुणाई-मिहिनियां मोटर मार्ग पर जल्द यातायात सुचारु कराने की मांग की है। वहीं, ईई राजकुमार ने कहा कि द्वारिकाछीना के पास सड़क पर मलबा हटाने का काम चल रहा है। सड़क पर आवागमन सुुचारु है। थुणाई-मिहिनियां सड़क पर जमा मलबा भी जल्द हटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें