फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जिला और दो ग्रामीण मोटर मार्गों पर बाधित हुआ यातायात

विज्ञापन
दुश्वारी:बागेश्वर के कपकोट-कर्मी सड़क की ऐसी हो गई है गत। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मानसून काल बीतने के बावजूद जिले में बारिश से होने वाले नुकसान का सिलसिला थम नहीं रहा है। बारिश का सबसे अधिक कहर मोटर मार्गों पर टूटा है। एक जिला और दो ग्रामीण सड़कें बारिश के भूस्खलन और बोल्डर गिरने से बंद हैं। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों की आठ हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार की सुबह तेज बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ। जिला मार्ग बागेश्वर-दफौट के किमी 32 में करीब 30 मीटर धंस गया। जिससे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग पर बारिश की सबसे अधिक मार पड़ी है। सड़क के किमी छह, सात, 12 और 14 में भूस्खलन होने के कारण भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर जमा हो गए हैं। कई स्थानों पर सड़क बरसाती गधेरे में बहकर ध्वस्त हो गई है।
इसके कारण कर्मी और पिंडर घाटी के गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है। बिचला दानपुर के गांवों को जोड़ने वाली शामा-लीती-गोगिना सड़क किमी दो, छह और नौ में भूस्खलन होने के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। जिसके चलते लीती, रातिरकेटी, गोगिना, कीमू आदि गांवों का संपर्क कट गया है। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि बंद सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही मोटर मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें