फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में में हुई झमाझम बारिश, मौसम सुहावना

विज्ञापन
बागेश्वर में बारिश के दौरान छाता ओढ़कर निकलती महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर में एक बार फिर बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है। जिले में लगातार तीन दिन बारिश होने से गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है। जंगलों की आग फिलहाल पूरी तरह से बुझ गई है। बृहस्पतिवार को बागेश्वर का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। शाम को बादलों ने पूरा आसमान घेर लिया। शाम करीब साढ़े चार बजे से जिला मुख्यालय में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। बारिश के कारण कुछ हद तक जनजीवन भी अस्तव्यस्त रहा। बारिश के अंदेशे से लोग पहले से ही छाता लेकर घरों से निकले थे लेकिन तेज बारिश के कारण छाता होते हुए भी लोगों को दुकानों की आड़ लेनी पड़ी। जिले के अन्य स्थानों में भी बारिश हुई। मंगलवार को जिला मुख्यालय के साथ ही कपकोट, कांडा में बारिश हुई थी। बुधवार को गरुड़, कौसानी क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश होने से गेहूं की कटाई कर चुके किसानों के चेहरे खिले हैं। धान की बुवाई के लिए बारिश मुफीद मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें