फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रास कंट्री दौड़ में राहुल और कल्पना को पहला स्थान

विज्ञापन
बागेश्वर में क्रासकंट्री दौड़ में हिस्सा लेते प्रतिभागी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने क्रास कंट्री का आयोजन किया गया। महिला और पुरुष वर्ग की ओपन दौड़ में राहुल सिंह रावल और कल्पना असवाल ने पुरुष और महिला वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रभारी डीएम चंद्र सिंह इमलाल ने भागीरथी बाईपास से क्रास कंट्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पुरुष वर्ग की दौड़ भागीरथी बाईपास से रवाना होकर आरे बाइपास, कपकोट मोटर मार्ग में द्वारसों पुल से लौटकर डिग्री कॉलेज गेट में समाप्त हुई। महिला वर्ग की दौड़ भागीरथी बाईपास से रवाना होकर आरे बाईपास, कपकोट मार्ग, जूनियर हाईस्कूल आरे के समीप से वापस होकर डिग्री कॉलेज गेट में संपन्न हुई। पुरुष वर्ग में 107 और महिला वर्ग में 48 धावकों ने भागीदारी की। दौड़ में पहले से छठे स्थान तक रहने वाले प्रतिभागियों को जिपं अध्यक्ष देव और विशिष्ट अतिथि बाल कल्याण समिति के सदस्य जगदीश जोशी ने प्रमाण पत्र और पुरस्कार बांटे। वहां पर डीएसओ सीएल वर्मा, उपक्रीड़ाधिकारी जुबैद अहमद, गुंजन बाला, सहायक प्रशिक्षक किरन नेगी, टीएस राणा, राजेंद्र सिंह दफौटी, गणेश धपोला, कविता खेतवाल, बबीता आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें