फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपनल कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर दिया धरना

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में पीपीई किट पहनकर धरना देते काम से हटाए गए कोविड उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एज? - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों के आंदोलन को 100 दिन पूरे हो गए हैं। एक अप्रैल से बेमियादी आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई और शनिवार को पीपीई किट पहनकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से संक्रमण की रोकथाम में सहयोग के लिए एनएचएम के तहत उपनल कर्मियों को विभिन्न पदों पर तैैनात किया था। 31 मार्च को दो साल की सेवा के बाद कर्मचारियों को हटा दिया गया। सेवा समाप्त किए जाने से नाराज उपनल कर्मचारी आंदोलन पर हैं। डीएम कार्यालय परिसर में रोजाना कर्मचारी धरने पर बैठते हैं। कर्मचारियों का कहना है कि पूरी निष्ठा से सेवा देने के बाद भी उनके साथ नाइंसाफी की गई है। सेवा समाप्त होने से उन्हें बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है और घर-परिवार का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है। उपनल कर्मचारियों का कहना है कि वह अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी आंदोलन चलता रहेगा। वहां पर संजय कनौजिया, गोविंद सिंह परिहार, सुरेश चंद्र पांडेय, पूजा कनौजिया, रीता, दीपा देवी, बलवंत प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें