फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड की अनियमतताओं को लेकर भड़का मंडलसेरा के लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते मंडलसेरा के लोग। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। मंडलसेरा उत्तरी वार्ड में उपभोक्ताओं के बीपीएल राशन कार्ड निरस्त किए जाने से वार्ड के लोगों का गुस्सा भड़क गया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने डीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद ज्ञापन देकर बिना जानकारी और जांच के निरस्त किए गए 150 राशन कार्डों को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

सभासद कैलाश राम के नेतृत्व में राशन उपभोक्ताओं ने डीएम कार्यालय में पूर्ति विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। सभासद ने बताया कि पूर्ति विभाग ने ऑनलाइन के नाम पर कई बीपीएल राशन कार्डों को बिना जानकारी व जांच के निरस्त कर दिया है। कई राशन कार्डों में नाम और पता गलत अंकित किया गया है। कुछ लोगों के कार्ड बनने में महीनों का समय लगा, लेकिन वह भी सही नहीं बना। अब उपभोक्ताओं को दोबारा कार्ड बनाने के लिए विभाग की दौड़ लगवाई जा रही है। कहा कि पूर्ति विभाग की लापरवाही से लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। वहां पर ममता गोस्वामी, सीता गोस्वामी, ममता रौतेला, निर्मला गोस्वामी, पार्वती देवी, जानकी देवी, बीना गोस्वामी, उमा गोस्वामी आदि थे।
उत्तरी वार्ड में सस्ता गल्ला दुकान खुलवाने की मांग
बागेश्वर। ज्ञापन में मंडलसेरा के लोगों ने उत्तरी वार्ड में सरकारी सस्ता गल्ला की दुकान खुलवाने की मांग की। उपभोक्ताओं ने बताया कि पूर्व की नगरपालिका के सभी सात वार्डों में सात गल्ला दुकानें थी। अब मंडलसेरा में दक्षिणी वार्ड में ही दुकान है जबकि नए बने उत्तरी वार्ड के लोगों को तीन किमी दूर जाकर राशन लाना पड़ता है। लोगों ने जल्द समस्या का संज्ञान लेकर उत्तरी वार्ड में अलग सस्ता गल्ले की दुकान खुलवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें