फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बोश्वर में यूपीसीएल के अधिकारी का घेराव करते आरे के लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। रोजाना हो रही बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटने लगा है। जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांव आरे के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के कार्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों का घेराव कर बिजली कटौती से जल्द निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

आरे के ग्रामीणों का कहना था कि पिछले एक महीने से रोजाना बिजली कटौती की जा रही है। 10-15 मिनट के लिए आपूर्ति सुचारु होती है लेकिन कई घंटों तक गुल रहती है। रात के समय भी कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। गर्मी के दिनों में लगातार बिजली गुल होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार कटौती का असर लघु उद्योगों पर भी हो रहा है। बिजली गुुल होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। रोजमर्रा के कामकाज पर भी असर दिख रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि आरे गांव को बनलेख फीडर से जोड़ दिया गया है जबकि नगरपालिका क्षेत्र से सटा गांव होने के कारण आरे को नगर क्षेत्र के फीडर से जोड़ा जाना चाहिए। ग्रामीणों ने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी है। वहां पर परीक्षित खेतवाल, दीपक खेतवाल, रवि खेतवाल, राजेंद्र सिंह, गोपाल राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें