फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर डटे रहे उपनल कर्मचारी

विज्ञापन
बागेश्वर के कलक्ट्रेट में धरना देते उपनल कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। उपनल कर्मियों ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उपनल कर्मचारियों का कहना है कि आंदोलन को तीन महीने का समय बीतने को है लेकिन सरकार और विभाग की ओर से अब तक कर्मचारियों की सुध नहीं ली जा रही है। कहा कि कोविड काल में जान जोखिम में डालकर सेवा करने के बावजूद उन्हें दो साल की बाद सेवामुक्त कर दिया गया है। अब बेरोजगारी के कारण कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार और विभाग उनकी सेवा विस्तार या समायोजन की मांग पूरी नहीं करेगी, आंदोलन जारी रहेगा। वहां पर संजय कनौजिया, पूजा कनौजिया, सुरेश पांडेय, महेंद्र, उमेश, बलवंत सिंह, हरीश गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें