फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन पर डटे रहे उपनल कर्मचारी

विज्ञापन
बागेश्वर में प्रदर्शन करते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। डीएम कार्यालय परिसर में धरना दे रहे कर्मचारियों ने ढाई महीने बीत जाने के बाद भी आंदोलन की सुध नहीं लिए जाने पर नाराजगी जताई। जल्द सेवा विस्तार या समायोजन नहीं किए जाने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग में तैनात किए गए उपनल कर्मचारी 31 मार्च को सेवा से हटाए जाने के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि दो साल की सेवा के बाद अचानक से उन्हें बेरोजगार कर दिया गया है। काम नहीं होने के कारण कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। एक अप्रैल से आंदोलन चल रहा है लेकिन शासन और प्रशासन कर्मचारियों की सुध लेने तक की जहमत नहीं उठा रहा है। वहां पर संजय कनौजिया, रीता, पूजा, दीपा, गोविंद सिंह, सुरेश चंद्र, बलवंत प्रसाद, कमल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें