बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में सेवा विस्तार की मांग के लिए कोविड उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। डीएम कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन
उपनल कर्मचारी विगत एक अप्रैल से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार और विभाग ने जोखिम के दौरान भरपूर काम लिया लेकिन अब अचानक से हटाने का निर्णय ले लिया। वहां पर रेखा, मेघा परिहार, पूजा कनौजिया, संजय कनौजिया, आनंद प्रसाद, सोहन सिंह, कमल प्रसाद आदि थे।