फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा विस्तार की मांग को उपनल कर्मियों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। कोविड काल में तैनात किए गए उपनल संविदा कर्मचारियों ने सेवा से हटाने के निर्णय पर कड़ी नाराजगी जताई है। कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कोविड उपनल कर्मचारियों ने सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कर्मचारियों ने रविवार को सीएमओ कार्यालय में धरना देकर आंदोलन शुरू किया था। उपनल कर्मियों का कहना है कि पिछले दो साल से 85 कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग में कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए पूरी निष्ठा से सेवा दे रहे हैं। अब महामारी का असर कम होने पर विभाग ने जनवरी से मानदेय नहीं दिया है और सेवा से भी हटाने की बात कही जा रही है। कर्मचारियों ने मार्च में खत्म हो रही सेवा को विस्तार देते हुए आगे बढ़ाने या स्वास्थ्य विभाग की किसी इकाई में समायोजित करने की मांग की। वहां पर चंदन लाल, गौरव बोरा, आनंद प्रसाद, रोहित पंत, सुरेंद्र प्रसाद, दीपा देवी, नीलम, रेखा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें