बागेश्वर में धरना देते उपनल कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोविड उपनल संविदा कर्मचारी सेवा विस्तार, समायोजन करने की मांग को लेकर छठे दिन भी आंदोलन पर डटे रहे। उपनल कर्मियों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। उपनल कर्मियों ने सरकार पर अन्याय करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी आजीविका छीनने की कोशिश की जा रही है।
कोविड-19 संविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय कनौजिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 85 कर्मचारियों को कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए एनएचएम के तहत उपनल के माध्यम से तैनात किया था। दो साल की सेवा के बाद अब उन्हें सेवा से मुक्त करने की तैयारी की जा रही है। उन लोगों ने पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इसके बावजूद उन्हें बेरोजगार करने का प्रयास किया जा रहा है। हड़ताली कर्मियों ने कहा कि अल्प मानदेय में काम कर रहे कर्मियों को हटाकर उनका जीवन संकट में डाला जा रहा है। वहां पर अंकित कुमार, दीपा देवी, अंकिता, दिनेश राम, सतीश चंद्र, आनंद प्रसाद, गोकुल रावत आदि थे।