बागेश्वर में सब्जी की दुकान में सब्जी तौलता व्यापारी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पेट्रोलियम पदार्थों के बाद सब्जियां के भाव भी आसमान छूने लगे हैं। प्याज और टमाटर की कीमतों लगातार बढ़ रही हैं, तो भिंडी और शिमला मिर्च के दाम भी उछाल मार रहे हैं। बागेश्वर में टमाटर 70 से 80 तो प्याज 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। बारिश से सब्जी की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा नहीं पहुंची है।
एक सप्ताह के बीच में सब्जी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के चलते वाहन भाड़े में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसका असर सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थों में देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह के भीतर टमाटर के भाव में पांच से 10 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। यही हाल प्याज का भी है। भिंडी, गोभी, शिमला मिर्च की कीमतों में भी 10 से 15 रुपये का उछाल देखने को मिला है। सब्जियों में आलू और लौकी के दाम ही फिलहाल स्थिर बने हैं। फलों में अनार महंगा हो गया है। सेब और केले की दरों में फिलहाल कोई बदलाव देेखने को नहीं मिल रहा है। ह
इनसेट
सब्जी/फल दाम पहले दाम अब
आलू 20-30 20-30
प्याज 50- 60
टमाटर 60- 70-80
शिमला मिर्च 60- 80
भिंडी 80- 95-100
लौकी 30 -30
गोभी 50 -70
मटर 140 - 140
अनार 140 -170-180
केला 60 -60
सेब 120 -120