फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के दौरान बाल-बाल बचा पायलट, लैंडिंग करते समय असंतुलित होकर नीचे गिरा

Thu, 13 Apr 2023 03:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

जालेख की पहाड़ी से करतब दिखाते पैराग्लाइडर कपकोट के केदारेश्वर मैदान पर उतर रहे थे। इसी दौरान भीमताल निवासी पायलट भुवन का ग्लाइडर मैदान पर उतरते समय असंतुलित हो गया। ग्लाइडर बलखाते हुए तेजी से नीचे की ओर आया और मैदान के बीच में बने सीमेंट की सतह पर गिर गया।
विज्ञापन
कपकोट के केदारेश्वर मैदान में लैंडिंग के समय असंतुलित होकर गिरता पायलट। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता के पहलेे दिन लोगों को पायलटों के अनूठे करतब देखने को मिले। इस दौरान क्षेत्रवासी कई अनचाहे पलों के गवाह भी बने। प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहा एक पायलट लैंडिंग करते समय असंतुलित होकर मैदान में गिर गया और बाल बाल बचा। एक अन्य पायलट ने भटककर वार्ड नंबर एक में खेत में लैंडिंग की।

विज्ञापन


प्रतियोगिता की शुरुआत से ही रोमांच चरम पर था। जालेख की पहाड़ी से करतब दिखाते पैराग्लाइडर कपकोट के केदारेश्वर मैदान पर उतर रहे थे। इसी दौरान भीमताल निवासी पायलट भुवन का ग्लाइडर मैदान पर उतरते समय असंतुलित हो गया। ग्लाइडर बलखाते हुए तेजी से नीचे की ओर आया और मैदान के बीच में बने सीमेंट की सतह पर गिर गया।

लोग तेजी से पायलट की ओर लपके
अनहोनी की आशंका को देखते हुए मौजूद लोग तेजी से पायलट की ओर लपके। आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाई गई। हालांकि पायलट ने सबको आश्वस्त किया कि उसे गंभीर चोट नहीं है। चालक खुद चलकर एंबुलेंस में बैरा और उसे सीएचसी कपकोट में भर्ती कराया गया। पायलट का उपचार करने वालीं डॉ. अनुभा कुमार ने बताया कि पायलट को गंभीर चोट या फ्रैक्चर नहीं था। कमर में हल्की चोट थी। हाथ, पैर में खरोंच थी। प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: रेखा का एक कदम महिलाओं के लिए बना प्रेरणा, पढ़ें कुमाऊं की पहली महिला टैक्सी संचालक की ये कहानी
विज्ञापन


इधर, पिथौरागढ़ निवासी पायलट संजय राजन लैंडिंग करने से पहले ही भटककर केदारेश्वर मैदान की बजाय कपकोट के वार्ड नंबर एक में पहुंच गया। पायलट को अन्यत्र जाता देख प्रशासन के अलर्ट हुआ। तत्काल तहसीलदार देवेंद्र लोहनी, सभासद तनुज तिरुवा और अन्य ग्लाइडर के पीछे गए। हालांकि तब तक पायलट ग्लाइडर को खेत में सुरक्षित लैंडिंग करवा चुका था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें